| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

ब्लॉक मदनपुर में प्रधानों की बैठक, गिरीश चंद्र यादव के नाम पर बनी सहमति

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के ब्लॉक मदनपुर में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालीपुर के प्रधान ने की। इस दौरान प्रधानों ने प्रशासक अध्यक्ष पद को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

चर्चा के दौरान खाटुआमई के प्रधान वेद प्रकाश ने ग्राम पंचायत लौहराई के प्रधान गिरीश चंद्र यादव के नाम का समर्थन किया। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से गिरीश चंद्र यादव के नाम का समर्थन किया।


सहमति बनने के बाद सभागार में मौजूद प्रधानों ने गिरीश चंद्र यादव का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र यादव ने सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

बैठक में विनेश यादव, गणेश, मनोज, चरण सिंह, गैंदालाल, महेश, रामकेश सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

रिपोर्ट — जितेंद्र कुमार 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24फिरोजाबाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज